ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar-Nepal border security: ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी, पाकिस्तान से कॉल पर एजेंसियों की निगरानी तेज Pakistan Attacks Delhi: दिल्ली पर पाकिस्तान का असफल हमला, जवाब में भारत ने उड़ाए 3 एयरबेस India-Pakistan Tension: टेरिटोरियल आर्मी को लेकर रक्षा मंत्रालय ने जारी किया आदेश, जरूरत पड़ी तो जंग के मैदान में जाएंगे लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी? India-Pakistan Tension: टेरिटोरियल आर्मी को लेकर रक्षा मंत्रालय ने जारी किया आदेश, जरूरत पड़ी तो जंग के मैदान में जाएंगे लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी? Bihar Crime News: बिहार में ATM कैश वैन से 70 लाख की चोरी, पलक झपकते ही पैसे उड़ा ले गए शातिर Bihar Crime News: बिहार में ATM कैश वैन से 70 लाख की चोरी, पलक झपकते ही पैसे उड़ा ले गए शातिर India-Pakistan Tension: सीमा पर पाक आर्मी की तरफ से भीषण गोलीबारी, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब; अमृतसर-पठानकोट-जम्मू में ब्लैकआउट India-Pakistan Tension: सीमा पर पाक आर्मी की तरफ से भीषण गोलीबारी, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब; अमृतसर-पठानकोट-जम्मू में ब्लैकआउट Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार का बेगूसराय दौरा, मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात Bihar News: VTR के जंगलों में लगी भीषण आग, वन्यजीवों की जान पर मंडराया खतरा

नीतीश की पार्टी को बड़ा झटका, सुहेली मेहता ने छोड़ा जेडीयू का साथ

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 08 May 2023 04:01:58 PM IST

नीतीश की पार्टी को बड़ा झटका, सुहेली मेहता ने छोड़ा जेडीयू का साथ

- फ़ोटो

PATNA: जेडीयू की पूर्व प्रवक्ता सुहेली मेहता ने बड़ा फैसला लिया है। सुहेली मेहता ने जेडीयू का साथ छोड़ते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड को बड़ा झटका है। सुहेली मेहता ने जेडीयू में महिलाओं को इज्जत नहीं मिलने का आरोप लगाया। कहा कि वो अपने आत्म सम्मान से समझौता कभी नहीं कर सकती। पार्टी की नीतियों से परेशान होकर उन्होंने ऐसा किया है। बहुत सोच विचारकर जेडीयू को छोड़ने का उन्होंने फैसला लिया है। 


नीतीश सरकार की नई शिक्षक नियमावली पर हमला बोलते हुए सुहेली मेहता ने कहा कि बिहार के शिक्षकों के साथ धोखा हो रहा है। वही नीतीश कुमार की शराबबंदी कानून पर भी वो लगातार सवाल उठा रही थी। जेडीयू के बाद अब वह किस पार्टी का दामन थामेंगी हालांकि इस बात का खुलासा उन्होंने अभी नहीं किया है। लेकिन इतना जरूर कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए पता चल जाएगा। 


बता दें कि पिछले दिनों जेडीयू ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया था जिसके बाद से सुहेली मेहता नाराज चल रही थी। और आज सुहेली मेहता ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सुहेली मेहता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी में शर्तों के साथ काम करने को बोला जा रहा था। मैं शर्तों के साथ काम करने वाली महिला नहीं हूं। 


सुहेली मेहता ने कहा कि जेडीयू में महिलाओं की अब कोई इज्जत नहीं है। महिला सशक्तिकरण महज दिखावा साबित हो रहा है। वही बिहार में शराबबंदी कानून भी फेल है। शिक्षक नियुक्ति के नाम पर बिहार के शिक्षकों के साथ धोका हो रहा है। आने वाले समय में जेडीयू का दामन और भी कई लोग छोड़ेंगे बस देखते जाइए। सुहेली मेहता ने कहा कि वो आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकती है। जेडीयू एक गैंग की पार्टी बनकर रह गयी है।