ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

JDU के बाद कांग्रेस की भी दिल्ली में बड़ी बैठक, सीट बंटवारा समेत इन मुद्दों पर बड़ी जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरी बात

PATNA : देश में लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ महीनों का समय बचा हुआ है। ऐसे में देश की तमाम छोटी बड़ी पार्टी इसको लेकर अब अपनी अंतिम रणनीति बनाने में जूट गयी है। इसी कड़ी में न सिर्फ ज

JDU के बाद कांग्रेस की भी दिल्ली में बड़ी बैठक, सीट बंटवारा समेत इन मुद्दों पर बड़ी जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरी बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश में लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ महीनों का समय बचा हुआ है। ऐसे में देश की तमाम छोटी बड़ी पार्टी इसको लेकर अब अपनी अंतिम रणनीति बनाने में जूट गयी है। इसी कड़ी में न सिर्फ जदयू बल्कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस आज नई दिल्ली में  बिहार के कुछ नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें बिहार पार्टी प्रभारी मोहन प्रकाश भी शामिल हैं। इसमें मुख्य रूप से सीट बंटवारा की बात कही जा रही है। 


दरअसल, बिहार कांग्रेस के नेता आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत लड़ने के लिए कम से कम 10 सीटों पर अपना दावा पेश करने के लिए मुकुल वासनिक की अध्यक्षता में पार्टी के सीट-बंटवारे पर पांच सदस्यीय पैनल से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पैनल में  इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा होगी। 


वहीं, इससे पहले नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लेने वाले बिहार कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने उन सीटों पर सहमति जताई है जिन पर पार्टी राज्य में चुनाव लड़ना चाहती है। पिछली बार, हमने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), विकासशील इंसान पार्टी और वाम दलों के साथ गठबंधन में 9 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ा था। इस बार हम कम से कम 8 से 10 सीटों पर तैयार हैं।


आपको बताते चलें कि, पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, समस्तीपुर, मुंगेर, वाल्मिकीनगर, सासाराम और नालंदा सीटें आवंटित की गई थीं। हालांकि, वह केवल किशनगंज सीट जीतने में सफल रही। उन्होंने कहा कि, जितनी सीटों पर हमने चुनाव लड़ा था, वहां जदयू ने जीत हासिल की है, हम समायोजन की तलाश करेंगे। मुजफ्फरपुर, बेगुसराय और मोतिहारी में भी पार्टी की मजबूत संभावनाएं हैं। हालांकि उपयुक्त सीटें प्राप्त करना कठिन है, क्योंकि हमें अतिरिक्त सीटों के लिए राजद के साथ बातचीत करनी होगी।