ब्रेकिंग
पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टपुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्ट

JAP ने शुरू की पीयू छात्र संघ चुनाव की तैयारी, पप्पू यादव ने की अहम बैठक

PATNA : आगामी 19 नवंबर को पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर वोटिंग होने वाली है।सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। उसी दिन 19 नवंबर की शाम 4 बजे से मतो

JAP ने शुरू की पीयू छात्र संघ चुनाव की तैयारी, पप्पू यादव ने की अहम बैठक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : आगामी 19 नवंबर को पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर वोटिंग होने वाली है।सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। उसी दिन 19 नवंबर की शाम 4 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी और काउंटिंग समाप्त होने के बाद रिजल्ट भी उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा। PU छात्र संघ चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने आज छात्र परिषद के साथ अहम बैठक की।


बैठक में पप्पू यादव ने छात्र परिषद की कोर कमेटि के सदस्यों के साथ-साथ छात्र परिषद के कैंपेनिंग टीम की हौसला अफजाई की और कहा कि जन अधिकार छात्र परिषद पूरे बिहार में सबसे मजबूत संगठन है और इस बार भी पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। बैठक में चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। बता दें कि पटना विश्वविद्यालय के कुल 10 कॉलेज के छात्र इस चुनाव में वोट देंगे। इसमें लगभग 24000 मतदाता होंगे।


इस बैठक में पूर्व के जीते हुए छात्र संघ नेता पूर्व संयुक्त सचिव आजाद चांद ने टीम को बेहतर रास्ते दिखाते हुए विश्वविद्यालय चुनाव में जितने का दावा किया। छात्र परिषद अध्यक्ष रोशन ने जल्द उम्मीदवार फाइनल करने की बात कही। इस बैठक में वरिष्ठ नेता राघवेंद्र कुशवाहा, राजेश रंजन पप्पू, छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष यादव, छात्र अध्यक्ष गौतम आनंद, गजेंद्र कुमार हिमांशु, कुंदन कुमार यादव, दीपांकर प्रकाश, कोमल कादरी, नीतीश कुमार,विक्की यादव, प्रेम सम्राट और राजवीर यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

टैग्स