ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

‘जनता से जो भी लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी’ कांग्रेस सांसद के ठिकानों से 150 करोड़ जब्त होने पर पीएम मोदी का तंज

DELHI: देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आयकर विभाग की टीम ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपयो

‘जनता से जो भी लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी’ कांग्रेस सांसद के ठिकानों से 150 करोड़ जब्त होने पर पीएम मोदी का तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आयकर विभाग की टीम ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपयों को जब्त किया है। इसको लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है और बीजेपी के नेता कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने इसको लेकर तीखा तंज किया है।


दरअसल, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू शराब कारोबारी भी हैं। टैक्स चोरी के मामले में आयकर की टीम ने साहू से जुड़े तीन राज्यों के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की थी। ओडिशा के बौध, बलांगीर, रायगढ़ा और संबलपुर के अलावा झारखंड के रांची, लोहरदगा और पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित ठिकाने पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी कर 150 करोड़ से अधिक कैश जब्त किया था।


कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से इतनी बड़ी रकम बरमाद होने के बाद वे जांच एजेंसियों के साथ साथ विरोधियों के निशाने पर भी आ गए हैं। सत्ताधारी दल बीजेपी इसको लेकर हमलावर बनी हुई है। इसी बीच पीएम मोदी एक्स पर लिखा कि, 'देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के 'भाषणों' को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।'


‘जनता से जो भी लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी’ कांग्रेस सांसद के ठिकानों से 150 करोड़ जब्त होने पर पीएम मोदी का तंज