ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

जनता कर्फ्यू के समर्थन में उतरे सेलिब्रिटी, अमिताभ से लेकर विराट तक PM मोदी के साथ

DELHI : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में यह अपील की थी कि

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DELHI : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में यह अपील की थी कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कोरोना के खतरे को देखते हुए घर से बाहर ना निकलें। प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम का देश के सेलिब्रिटी जगत ने जोरदार स्वागत किया है। 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली तक पीएम मोदी के इस कदम का स्वागत कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने क्या है कि वह प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से जनता कर्फ्यू की अपील का समर्थन करते हैं. अमिताभ बच्चन ने कहा है कि मैं उन देशवासियों की जमकर सराहना करता हूं जो इन विपरीत हालात में भी बिना थके काम कर रहे हैं. बिग बी ने कहा है कि एकजुट रहें.  सुरक्षित रहें और सावधानी बरतें। वही फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने भी पीएम मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील का स्वागत किया है. संजय दत्त ने कहा है कि हम सब संकल्प लेते हैं कि जनता कर्फ्यू का हिस्सा बनेंगे सुरक्षित रहने के लिए घर में ही रहने की अपील संजय दत्त ने अपने फैंस की है. फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने भी पीएम मोदी के इस अपील का समर्थन किया है जबकि शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस फैसले का मजाक उड़ाने वाले एक्यूजर को जवाब देते हुए लिखा है कि यह कोई बेवकूफी वाला कदम नहीं बल्कि भारतीयों को साथ लाने का मास्टरस्ट्रोक है. फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भी पीएम मोदी के कदम का स्वागत किया है अनुपम खेर ने कहा है कि कठिन समय में समझदार आदमी रास्ता खोजता है और कायर बहाना. अक्षय कुमार, अजय देवगन, रितेश देशमुख जैसे अभिनेताओं ने भी पीएम मोदी के इस कदम का समर्थन किया है.


वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने जनता कर्फ्यू के कदम की सराहना करते हुए कहा है कि हमें जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए. विराट कोहली के अलावे इशांत शर्मा, कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों ने भी पीएम मोदी के अपील पर अपना समर्थन दिया है.