1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Feb 17, 2020, 11:03:45 AM
- फ़ोटो
PATNA : जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, मंत्री प्रमोद कुमार, मंत्री श्याम रजक समेत बिहार सरकार के अन्य मंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
राज्य सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह में सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया. जिसमें सभी धर्म के लोगों ने भाग लिया.