ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

जन धन खाता में आएगा 500 रुपया, 3 महीने तक पैसा देने का सरकार ने लिया बड़ा फैसला

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार कोरोना क्राइसिस में लोगों को आर्थिक मदद करने जा रही

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार कोरोना क्राइसिस में लोगों को आर्थिक मदद करने जा रही है. केंद्र सरकार ने 20 करोड़ महिला जन धन खाताधारकों को पैसा देने का एलान किया है. केंद्र सरकार अगले 3 महीने तक महिलाओं के जन धन खाता में 500-500 रुपये देने का एलान किया है.



इसके साथ ही 8 करोड़ महिलाओं को 3 महीने तक मुफ्त LPG रसोई गैस सिलेंडर देने का बड़ा फैसला सरकार ने लिया है. वित्त मंत्री ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि कोई गरीब भूखा न रहे, इसके लिए सरकार ने इंतजाम किए हैं. प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत 5 किलो अतिरिक्त गेहूं या चावल अगले तीन महीने तक मिलेगा. इसका फायदा 80 करोड़ लाभार्थी को मिलेगा. इसके अलावा 1 किलो दाल भी दिया जाएगा. 



लॉकडाउन से आम आदमी को राहत देने के लिए वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 3 महीने तक LPG रसोई गैस सिलेंडर मुुफ्त देने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ बीपीएल परिवारों को तीन महीने तक फ्री सिलिंडर मिलेगा. इससे देश के 40 करोड़ रुपये परिवारों को फायदा पहुंचेगा. आपको बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत ग्राहकों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता है.



इस योजना में बदलाव का लाभ 1 अगस्त 2019 से जुड़ने वाले ग्राहकों को ही मिलेगा. तेल कंपनियों ने जुलाई 2020 तक ईएमआई रिकवरी प्लान टालने का फैसला किया है. सरकार ने कई बड़े फैसले कोरोना से लड़ने के लिए लिया है. सरकार ने दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है, जो गरीब कल्याण योजना के तहत ये पैसा गरीबों के सीधे अकाउंट में भेजा जाएगा.  जनधन योजना खाताधारकों के खाते में सीधे पैसे जाएंग.

टैग्स