1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 10, 2019, 8:53:56 AM
- फ़ोटो
JAMUI: इस वक्त की बड़ी ख़बर जमुई से आ रही है, जहां एक युवती की हत्या की गई है. जमुई रेलवे स्टेशन पर युवती का मर्डर किया गया है. चाकू से गर्दन काटकर बेरहमी से युवती की हत्या की गई है. युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का शक है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया, फिर गला काटकर उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. जमुई से गौतम की रिपोर्ट