ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..

जमुई में स्टूडेंट का मर्डर, पांच दिन पहले ही कोटा से लौटा था घर

JAMUI : जमुई में अपराधियों ने पुलिस के क्राइम कंट्रोल के वादे को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने कोटा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट की गोली म

जमुई में स्टूडेंट का मर्डर, पांच दिन पहले ही कोटा से लौटा था घर
Anamika
2 मिनट

JAMUI : जमुई में अपराधियों ने पुलिस के क्राइम कंट्रोल के वादे को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने कोटा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी है. 

घटना नगर थाना इलाके के अरणमाबांक गांव की है. जहां रविवार की रात घर में घुसकर एक स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान  मुंद्गिका यादव के पुत्र 20 साल के अंकित कुमार के रुप में की गई है. मृतक कोटा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और पांच दिन पहले ही  घर लौटा था. 

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अंकित के घर में 9 बजे के करीब दो दर्जन की संख्या में नकाबपोश अपराधी आए और घर का दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश कर गए. अपराधियों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी, जिसका अंकित ने विरोध किया तो अपराधियों ने  उसके कनपट्टी और मुंह में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद अपराधियों ने घर में रखा 80 हजार रुपया ले लिया और हथियार लहराते हुए फरार हो गए. मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं मृतक के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस समय से मौके पर नही पहुंची. वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता पर भी कई मामले दर्ज हैं.