Hindi News / news / दशकर्म में शामिल होने गए 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत,...

दशकर्म में शामिल होने गए 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत, दूसरे की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Sep 14, 2020, 11:17:26 AM

दशकर्म में शामिल होने गए 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत, दूसरे की हालत नाजुक

- फ़ोटो

JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां दशकर्म में शामिल होने गए एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई है. वहीं दूसरे बच्चे की हालत नाजुक है, उसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया है. 

मामला गिद्धौर थाना इलाके के सेवा गांव की है. बताया जा रहा है कि बच्चे के एक रिश्तेदार  की मौत हो गई थी. आज दशकर्म था और सभी लोग तलाब के किनारे स्नान करने और रश्म पूरा करने आए थे. 

तभी दो बच्चे गहरे पानी में चले गए. वहां मौजूद लोगों ने दोनों को निकाला पर तब तक एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं दूसरे की हालत नाजुक है. इस घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया है. आनन-फानन में दूसरे बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.