ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

किन्नर पर आया युवक का दिल, शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, 4 साल साथ रहने के बाद पीटकर भगाया

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में एक अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। जहां एक युवक का दिल किन्नर पर आ गया। युवक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देक

किन्नर पर आया युवक का दिल, शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, 4 साल साथ रहने के बाद पीटकर भगाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में एक अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। जहां एक युवक का दिल किन्नर पर आ गया। युवक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण किया और जब मन भर गया तब उसकी जमकर पिटाई कर दी और घर से निकाल दिया। किन्नर की जिन्दगी को उसने बर्बाद करके रख दिया है। अब किन्नर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।


 उसका कहना है कि प्यार में उसे उसके प्रेमी ने धोखा दिया है। 2018 से वो कुंदन के साथ रह रही थी। इस दौरान मंदिर में जाकर दोनों ने शादी भी रचाई थी। शादी के बाद उसने सारे वादे तोड़ दिये। कुंदन ने उसके साथ मारपीट की और रिश्ता तोड़ घर से उसे भगा दिया। कहने लगा कि तुम मेरी जिन्दगी से चली जाओ। अब किन्नर को छोड़कर वह चला गया है। 


जमुई के टाउन थाने में किन्नर ने कुंदन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया है कि शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब साथ छोड़ दिया है। किन्नर ने यह भी बताया कि उसने पहले ही कहा था कि यह रिश्ता समाज नहीं मानेगा। लेकिन इसकी उसे परवाह नहीं है। 


तब कुंदन ने कहा था कि तुम्हें मैं रहूंगा। हम जिन्दगी भर साथ रहेंगे। तुम्हे ना तो मेरे घरवाले और समाज को रखना है। मैं तुम्हारा जिन्दगी भर साथ दूंगा। इस दौरान उसने मुझसे प्यार का इजहार किया कहा कि साथ जीयेंगे और साथ मरेंगे। उसकी बातों पर वो भी विश्वास करने लगी लेकिन आज उसे कुंदन ने आखिरकार धोखा दे दिया। अब वह प्रेमी कुंदन के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर न्याय की गुहार लगा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता