ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

Jamui Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़ा वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली, IED प्लांट करने में है एक्सपर्ट

JAMUI: जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय चोरमारा को साल 2009 में आईडी बम से उड़ाने वाले दुर्दांत नक्सली बालेश्वर और अर्जुन कोडा के

Jamui Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़ा वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली, IED प्लांट करने में है एक्सपर्ट
Mukesh Srivastava
1 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय चोरमारा को साल 2009 में आईडी बम से उड़ाने वाले दुर्दांत नक्सली बालेश्वर और अर्जुन कोडा के खास सहयोगी हार्डकोर नक्सली गुड्डू यादव उर्फ बालमुकुंद यादव को एसटीएफ के सहयोग से जमुई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार नक्सली लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव का रहने वाला है जो साल 2009 से ही फरार चल रहा था। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि जमुई एसपी चंद्र प्रकाश को गुप्त सूचना मिली की कई वर्षों से फरार गुड्डू यादव उर्फ बालमुकुंद अपने गांव आया हुआ है।


सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश के निर्देश पर जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नक्सली को धर दबोचा। पुलिस इसकी गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता