ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Jamui Crime: गौतम राम हत्याकांड के 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, हत्या और लूट मामले में 5 साल से थे फरार

JAMUI: जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी गौतम राम हत्याकांड मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी को मेडिकल जांच के लिए

Jamui Crime: गौतम राम हत्याकांड के 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, हत्या और लूट मामले में 5 साल से थे फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी गौतम राम हत्याकांड मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्याणपुर निवासी राहुल कुमार, विट्ठलापुर के दामोदर कुमार, बसैया गांव निवासी डिंपल कुमार, सहित अन्य के रूप में की गई है। बताया जाता है कि साल 2019 में टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी गौतम राम की हत्या जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग के मदन रोड स्थित पुलिया के पास गोली मारकर की गयी थी। मृतक की मां के बयान पर टाउन थाने में चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। जिसमें पुलिस ने पहले भी आरोपी को गिरफ्तार किया था। लेकिन इस मामले में राहुल कुमार व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है।


1 दिसंबर को टाउन थाना क्षेत्र के बसैया गांव के समीर मवेशी लदे वाहन चालक से लूटपाट और मारपीट के मामले में पुलिस ने बसाया गांव निवासी डिंपल कुमार व  एक अन्य को गिरफ्तार किया है। सभी को पूछताछ के बाद बुधवार की दोपहर बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाते हुए हत्याकांड व लूटपाट मामले में चार को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता