1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 05, 2019, 2:41:30 PM
- फ़ोटो
JAMUI : इंटर कास्ट के बॉयफ्रेंड से लव मैरिज करने पर नाराज भाई ने अपनी बहन को चाकू से गोद दिया. इस घटना ने सबको चौंका कर रख दिया. लोग सोचने पर मजबूर हैं. जख्मी बहन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आरोपी भाई की तलाश में जुटी हुई है. पूरी घटना जमुई जिले के सिकंदरा थाना इलाके की है. जहां दरखा गांव में एक भाई ने अपनी बहन को चाकू से गोद दिया. बताया जा रहा है कि इंटर कास्ट में लड़के से लव मैरिज करने से नाराज भाई ने यह कदम उठाया. जख्मी बहन को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक अलीगंज प्लस टू हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की दरखा गांव के निरंजन कुमार के बेटे प्रभाकर कुमार के साथ रिलेशनशिप में थी. लड़की के भाई को यह रिश्ता पसंद नहीं था. तीन महीने पहले लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग कर शादी कर ली. इसपर लड़की के पिता ने सिकंदरा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रेमी जोड़ा मुंबई के कुरला इलाके में हैं. मुंबई पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर रखी थी. बाद में मुंबई कोर्ट से आर्डर मिलने के बाद 26 अगस्त को सिकंदरा थाना की पुलिस बिहार लेकर आई. जमुई कोर्ट में दोनों को पेश किया गया. लड़की का मेडिकल कराने के बाद उसे घर भेज दिया गया जबकि प्रेमी को ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया. उन्होंने बताया कि घर से भागने के बाद दोनों ने महादेव सिमरिया गांव के धनेश्वर नाथ मंदिर में शादी रचाई थी. मामला सामने आने के बाद जमुई सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह जख्मी लड़की से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे. इमरजेंसी वार्ड में पीड़ित लड़की से मिलने के बाद उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले लड़की ने अपने प्रेमी से लव मैरिज की थी. इसी बात से नाराज उसके भाई ने चाकू से गला रेत दिया. जख्मी लड़की के बयान पर उसके भाई के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जमुई से गौतम की रिपोर्ट