ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने वापस ली उम्मीदवारों की लिस्ट, आज ही जारी की थी 44 कैंडिडेट की सूची

DESK: जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने वापस ली उम्मीदवारों की लिस्ट, आज ही जारी की थी 44 कैंडिडेट की सूची
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी लेकिन अब खबर बीजेपी ने अपरिहार्य कारणों से उम्मीदवारों की लिस्ट को वापस ले लिया है और नई लिस्ट जारी करने की बात कही है।


दरअसल, जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने राज्य की 90 में से 44 सीटों के लिए सोमवार की सुबह उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के कुछ ही घंटों बाद बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि उस लिस्ट का वापस ले लिया गया है। लिस्ट को कुछ और अपडेट के साथ जारी करने की बात कही गई है। 


जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। 90 सीटों पर सितंबर महीने में तीन चरण में चुनाव होंगे जबकि अक्टूबर महीने में चुनाव के नतीजे आएंगे। राज्य से धारा 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव कराए जा रहे हैं। 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग जबकि 4 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी।


90 में से 44 सीटों के लिए बीजेपी ने 26 अगस्त को बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी की और दो घंटे बाद ही लिस्ट को वापस ले लिया। कहा जा रहा है कि उम्मीदवारों में बदलाव को लेकर बीजेपी ने लिस्ट को वापस ले लिया है। कुच उम्मीदवारों के नाम बदलने के बाद फिर से नए सिरे से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी।