ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

घाटी में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया, पुलवामा में मिली बड़ी कामयाबी

JAMMU : जम्मू कश्मीर से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबलों ने पुलवामा के त्राल में आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों को मंगलव

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

JAMMU : जम्मू कश्मीर से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबलों ने पुलवामा के त्राल में आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों को मंगलवार की देर रात से यह जानकारी मिली थी कि त्राल इलाके में आतंकी डेरा जमाए बैठे हैं। जिसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी सुरक्षाबलों की तरफ से की गई। 


सुरक्षाबलों की घेराबंदी में कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने संयुक्त रूप से भागीदारी की और ऑपरेशन को शुरू किया। घंटों चले ऑपरेशन में दोनों तरफ से फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा है कि सुरक्षा बलों ने जिन तीन आतंकियों को मार गिराया है उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस को इस मुठभेड़ के बाद आतंकियों के पास से भारी तादाद में हथियार और गोला-बारूद भी मिला है। 


आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों का यह गुट घाटी में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। खुफिया एजेंसियों को लगातार इस बात का इनपुट मिल रहा है कि पुलवामा अटैक की बरसी के आसपास आतंकी संगठन किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं। आतंकियों के निशाने पर सुरक्षा बल है घाटी में कड़ी चौकसी बरती जा रही है।