ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: जमीन के लिए हत्यारा बन गया छोटा भाई, बड़े भाई-भाभी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई और भाभी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पति-पत्नी की एकसाथ हत्या के बाद इलाक

बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: जमीन के लिए हत्यारा बन गया छोटा भाई, बड़े भाई-भाभी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई और भाभी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पति-पत्नी की एकसाथ हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छोटा भाई फरार हो गया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के लहेला गांव की है।


मृतक की पहचान लहेला गांव निवासी चिमनी मालिक देवेंद्र मिश्रा और उनकी पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक देवेंद्र मिश्रा का अपने ही सगे भाई रविंदर मिश्रा और जितेंद्र मिश्रा से लंबे समय से  जमीनी विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पहले भी झगड़ा होता रहा है। गुरुवार की सुबह विवाद काफी बढ़ गया। इसी दौरान छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई और भाभी के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। जमुई के सदर डीएसपी सतीश सुमन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और छानबीन कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हत्या में शामिल सभी लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, एकसाथ दो लोगों की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता