1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 11, 2019, 2:32:00 PM
- फ़ोटो
KAIMUR: बिहार में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जलजमाव के कारण बिहार के सभी जिलों में लोग परेशान हैं। जलजमाव से हो रही परेशानी का आलम यह है कि एसडीएम साहब को भी एफआईआर करा देने की धमकी देनी पड़ रही है. जी हां, मोहनियां के एसडीएम शिव कुमार राउत अपने सरकारी बंगले में बारिश का पानी जमा होने से खासे परेशान हैं। सरकारी आवास में घुटने भर पानी लगा है और नगर पंचायत इससे निजात दिलाने में विफल साबित हो रहा है। जलजमाव से परेशान एसडीएम साहब ने अपने आवास पर मोहनियां नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी को बुलाकर बदहाली दिखाई और साथ ही साथ यह चेतावनी भी दे डाली थी अगर जलजमाव से मुक्ति नहीं मिली तो वह एफआईआर दर्ज कराएंगे। आपको बता दें कि मोहनिया नगर पंचायत में मानसून के पहले नालों की सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन बारिश के साथ ही उन दावों की पोल खुल गई है।