ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनी

जल्द जारी होगी BJP की लोकसभा चुनावों की दूसरी लिस्ट? आज फाइनल होंगे नाम, इन लोगों का कट सकता है पत्ता

DESK : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद पार्टी अब उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट तैयार करने में जुट गई है। इसको ले

जल्द जारी होगी BJP की लोकसभा चुनावों की दूसरी लिस्ट? आज फाइनल होंगे नाम, इन लोगों का कट सकता है पत्ता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद पार्टी अब उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट तैयार करने में जुट गई है। इसको लेकर बुधवार को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी। इस  बैठक में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार की बची सीटों को लेकर चर्चा होने की संभावना बताई जा रही है। 


दरअसल, बुधवार को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी। इस  बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी ने जिस तरह पहली सूची में दिग्गजों को साइडलाइन किया था, उसी तरह दूसरी लिस्ट में भी कई नेताओं को किनारे लगाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार,पार्टी 7 या 8 मार्च को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और राजस्थान समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं। 


वहीं, पहली लिस्ट की ही तरह दूसरी लिस्ट में भी पार्टी विवादित चेहरों से दूरी बना सकती है। इनमें कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का है, जिनपर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगा था। पार्टी से कथित तौर पर नाराज चल रहे मेनका गांधी और वरुण गांधी का भी पत्ता कटने की उम्मीद है और बिहार में भी बड़ा उलट -फेर होने की संभावना नजर आ रही है। हालांकि, बीजेपी की ओर से इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया गया है। 


उधर, बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में भी उन सांसदों का टिकट काट दिया था, जो विवादों में थे या विवादित बयान दे रहे थे। इनमें भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी और पश्चिम दिल्ली सीट के सांसद प्रवेश वर्मा जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि, इक्के - दुक्के नेता ने सीट मिलने के बाद भी चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है।