ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

जेल तक पहुंचा कोरोना, कैदी समेत कई लोग हुए संक्रमित, यहां अंडरवर्ल्ड के कई अपराधी हैं बंद

DESK : केंद्र और राज्य सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद भी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लॉकडाउन के बाद भी कोरोना के संक्रमण की चेन बढ़ती ही जा रही है.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : केंद्र और राज्य सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद भी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है.  लॉकडाउन के बाद भी कोरोना के  संक्रमण की चेन बढ़ती ही जा रही है. 

ताजा मामला मुंबई के आर्थर रोड जेल  की है, जहां जेल में बंद कैदियों और पुलिसवालों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. गुरुवार की सुबह 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसमें से कुछ विचाराधीन (अंडरट्रायल) कैदी और कुछ जेल के अधिकारी शामिल हैं. वहीं संभावना जताई जा रही है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है.  

जेल में बंद 50 साल का एक विचाराधीन कैदी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जिसके बाद उसे मुंबई के जेजे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. इस जेल में इस समय 2000 से ज्यादा कैदी रह रहे हैं. वहीं खबर के मुताबिक इस जेल में आम कैदियों के साथ अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई अपराधी भी रहते हैं. जेल में कोरोना की दस्तक के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.