ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

जेल से निकलते ही 3 बच्चों की मां को लेकर फरार हुआ प्रेमी, अपहरण का केस दर्ज

SAHARSA: जेल से निकलते ही 3 बच्चों की मां को लेकर प्रेमी फरार हो गया। पति ने स्थानीय थाने में इस बात की शिकायत दर्ज करायी है। महिला के पति ने बताया कि इससे पूर्व भी उसकी पत्नी

जेल से निकलते ही 3 बच्चों की मां को लेकर फरार हुआ प्रेमी, अपहरण का केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: जेल से निकलते ही 3 बच्चों की मां को लेकर प्रेमी फरार हो गया। पति ने स्थानीय थाने में इस बात की शिकायत दर्ज करायी है। महिला के पति ने बताया कि इससे पूर्व भी उसकी पत्नी को लेकर प्रेमी फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था लेकिन जेल से निकलने के बाद उसने फिर वैसा ही किया। पीड़ित पति ने स्थानीय थाने में इस बात की शिकायत दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।


पत्नी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पति ने पुलिस से की है। घटना सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र की है। जहां भेड़धरी गांव, वार्ड नंबर - 37 निवासी श्रीकांत पासवान ने पत्नी नूतन देवी की अपहरण का केस सदर थाने में पति ने दर्ज कराया है। पीड़ित पति ने सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी मो. गनी के पुत्र मो. सुल्तान पर पत्नी को दोबारा अपहरण करने का गंभीर आरोप लगाया है। 


पीड़ित पति ने बताया कि बीते शुक्रवार को उसकी पत्नी नूतन तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर गायब हो गई। घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका। तभी घर के मोबाइल पर प्रेमी का कॉल आया कि नूतन का अपहरण कर लिया गया है। अभी वह उसी के साथ है। आरोपी ने केस नहीं करने की धमकी दी। कहा कि केस किया तो नूतन को जान से मार देंगे। 


पीड़ित पति का कहना है कि उसे पूरा विश्वास है कि मो. सुल्तान ने उनकी पत्नी नूतन को अगवा किया है। इससे पूर्व भी उसने उनकी पत्नी को अगवा किया था। इस संबंध में सदर थाना कांड - 85/20 और एससी/एसटी थाना कांड संख्या - 34/20 दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। लेकिन कुछ दिन पहले उसे जमानत मिली। जिसके बाद वह जेल से बाहर निकला था। 


जेल से निकलने के बाद उसने फिर नूतन का अपहरण कर लिया। प्रभारी सदर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज की गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी और महिला की बरामदगी जल्द की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता