ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

जेल में बंद आरजेडी नेता को रिमांड पर लेगी बंगाल पुलिस, जाली नोट के कारोबार से जुड़ा कनेक्शन

MUZAFFARPUR: जेल में बंद बिहार के आरजेडी नेता का जाली नोट के नेक्सस से कनेक्शन सामने आया है। मामले की जांच कर रही पश्चिम बंगाल के कालीचक थाने की पुलिस जेल में बंद आरजेडी नेता को रि

जेल में बंद आरजेडी नेता को रिमांड पर लेगी बंगाल पुलिस, जाली नोट के कारोबार से जुड़ा कनेक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: जेल में बंद बिहार के आरजेडी नेता का जाली नोट के नेक्सस से कनेक्शन सामने आया है। मामले की जांच कर रही पश्चिम बंगाल के कालीचक थाने की पुलिस जेल में बंद आरजेडी नेता को रिमांड पर लेगी। पुलिस ने मालदा की जिला अदालत से आरजेडी नेता का प्रोडकक्शन वारंट हासिल किया है। आरोपी आरजेडी नेता मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में बंद है।


दरअसल, बंगाल के कालीचक थाने की पुलिस ने साल 2022 के दिसंबर महीने में जाली नोट के साथ तीन बदमाशों को दबोचा था। जिसमें आरजेडी का पूर्व प्रदेश महासचिव अर्जुन राय भी शामिल था। उस वक्त अर्जुन राय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। राजद नेता अर्जुन राय वर्तमान में अहियापुर थाना के चक मोहब्बत गांव में रहता है और पिछले दिनों रंगदारी के एक मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


कालीचक थाने की पुलिस ने अर्जुन राय के अलावा बोचहां के बाजितपुर भूताने के रहने वाले प्रमोद सहनी, गायघाट के पागा डीह के सुधीर सहनी और मालदा के खोसलपारा के कालू उर्फ रेजाउल करीम को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से पुलिस ने 500 के 290 जाली नोट जब्त किए गए थे।इस मामले में कालीचक थाने की पुलिस आरजेडी नेता अर्जुन राय को तलाश कर रही थी।


कोर्ट से आदेश मिलने के बाद अब कालीचक थाने की पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। प्रोडक्शन वारंट की प्रति शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में भेजी गई है। एक जुलाई तक अर्जुन राय की मालदा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशी होनी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता