1st Bihar Published by: Updated Sep 03, 2020, 12:42:43 PM
- फ़ोटो
KAHAGARIYA : जिले के बेलदौर थाना इलाके के पन्सलवा गांव में एक व्यक्ति को सांप के साथ डांस करना महंगा पड़ गया और वो अपनी जान से हाथ धो बैठा. वहीं मामले के बाद हड़कंप मच गया है.
व्यक्ति की पहचान बेलदौर थाना इलाके के डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर 8 पनसलवा गांव निवासी 45 वर्षीय शंभू सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि शंभू डीजे की धुन पर सांप को पकड़ कर डांस कर रहा था. डांस में वह इतना मशगूल हो गया कि उसे सांप का ध्यान नहीं रहा. तभी सांप ने मौका मिलते ही उसे डस लिया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
आपको बता दें कि सांप के काटने के आधे घंटे बाद शंभू सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. यह घटना लोगों के लिए सबक की तरह है. शंभू सिंह की मौत के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.