1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Oct 31, 2020, 7:09:35 PM
- फ़ोटो
JAHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर जहानाबाद से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में बस पलट गई है. इस रोड एक्सीडेंट में बस के खलासी की मौत हो गई है. घटना की छानबीन की जा रही है.
घटना जहानाबाद जिले के काको थाना इलाके की है. जहां एनएच 110 पर कररुआ पुल के पास अनियंत्रित होकर एक बस पलट गई. बस पलटने से खाली की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस में कई यात्री भी सवार थे. घटनास्थल पर मौजूद के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति तेजी से आ रहा था, उसे बचाने के चक्कर मे बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे बस के खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए. जिसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे है. बताया जा रहा है कि बस हुलासगंज से जहानाबाद की ओर आ रही थी.