1st Bihar Published by: Updated Feb 03, 2020, 11:00:54 AM
- फ़ोटो
JAHANABD : जहानाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। लूट की बड़ी वारदात सामने आयी है। गैस एजेंसी के कर्मचारी से 13 लाख 38 हजार रुपये लुटे गए हैं।
जहानाबाद के मखदुमपुर से ये खबर सामने आ रही है जहां गैस एजेंसी के कर्मचारी से अपराधियों ने 13.38 लाख रुपये लूटे हैं। बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी का कर्मचारी बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा था इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। लूट कर भागने के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की है।
दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद मौका-ए-वारदात पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। इस बीच पुलिस ने अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरु कर दी है।