ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

जगदानंद पर हाथ धोकर पड़ गये हैं तेजप्रताप यादव, RJD के प्रदेश अध्यक्ष को फिर दी नसीहत

PATNA : लालू-राबड़ी के बडे बेटे तेजप्रताप यादव अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ हाथ धोकर पड़ गये हैं. आज दूसरी दफे जगदानंद पर हमला बोलते हुए तेजप्रताप यादव

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  लालू-राबड़ी के बडे बेटे तेजप्रताप यादव अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ हाथ धोकर पड़ गये हैं. आज दूसरी दफे जगदानंद पर हमला बोलते हुए तेजप्रताप यादव ने उन्हें ठीक से काम करने की नसीहत दी है.


प्रशांत किशोर को लेकर छिड़ा घमासान
दरअसल आज सुबह तेजप्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को आरजेडी में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा था कि PK का पार्टी में हमेशा स्वागत है. लेकिन कुछ देर बाद ही जगदानंद सिंह ने प्रशांत किशोर को गंदी नाली से आया हुआ कीड़ा करार दिया. जगदानंद ने कहा कि प्रशांत किशोर को RJD में नहीं बल्कि पूरे महागठबंधन में एंट्री नहीं लेने दिया जायेगा. जगदानंद सिंह के इसी बयान के बाद तेजप्रताप यादव भड़के.


फिर से बोले तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव ने एक दिन में दूसरी दफे जगदानंद सिंह पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आरजेडी लालू प्रसाद यादव की विचारधारा पर चलेगी जगदानंद सिंह की विचारधारा पर नहीं. जगदानंद सिंह कुछ भी बोलने से पहले सोंच समझ कर बोलें. तेजप्रताप यादव ने कहा कि जगदानंद को प्रशांत किशोर के बारे में दिया गया बयान वापस लेना चाहिये. उन्होंने फिर दुहराया कि प्रशांत किशोर का RJD में हमेशा स्वागत रहेगा.


फिर सामने आया लालू फैमिली का अंतर्कलह
तेजप्रताप यादव और जगदानंद सिंह के बहाने लालू फैमिली का अंतर्कलह फिर से सतह पर आ गया है. दरअसल जगदानंद सिंह तेजस्वी यादव के सिपाहसलार माने जा रहे हैं. तेजस्वी की पसंद से ही उन्हें राजद के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मिली है. जगदानंद सिंह का बयान तेजस्वी यादव का ही स्टैंड माना जा रहा है. तेज प्रताप यादव भी इसे समझ रहे हैं. लिहाजा माना यही जा रहा है कि जगदानंद के बहाने वे तेजस्वी पर वार कर रहे हैं.


टैग्स