ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

आज से जगन्नाथ रथयात्रा की शुरुआत: सज-धजकर तैयार हुआ पुरी धाम, चार दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

DESK: ओडिशा के पुरी में आज से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुरुआत होने वाली है। इसको लेकर पुरी धाम सज-धजकर तैयार हो गया है। इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी

आज से जगन्नाथ रथयात्रा की शुरुआत: सज-धजकर तैयार हुआ पुरी धाम, चार दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: ओडिशा के पुरी में आज से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुरुआत होने वाली है। इसको लेकर पुरी धाम सज-धजकर तैयार हो गया है। इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंच चुकी हैं। सज- धजकर तैयार तीनों रथों को जगन्नाथ मंदिर के सामने सिंहद्वार पर खड़ा कर दिया गया है।


पौराणिक परंपरा के अनुसार सबसे पहले भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ को खींचकर लाया जाएगा, इसके बाद सुभद्रा के दर्पदलन और भाई बलभद्र के तालध्वज रथ को लाया गया। रविवार को कई जगहों पर धार्मित अनुष्ठान पूरा करने के बाद रथ को प्रतिकात्मक तौर पर खींचा जाएगा। इसके बाद सोमवार को रथयात्रा की बाकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


रविवार को पहले भगवान जगन्नाथ, इसके बाद सुभद्रा, भाई बलभद्र और चक्रराज सुदर्शन को सुसज्जित रथो पर बैठाया जाएगा। इसके बाद रथ को खींचा जाएगा। सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच 9 दिनों की यात्रा पर मौसी के घर पहुंचेंगे। महाप्रभु के स्वागत के लिए मंदिर मार्ग को भव्य तरीके से सजाया गया है।


इस आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति भुवनेश्वर पहुंच गई हैं। रथयात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।