1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 27, 2023, 12:04:27 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर हररोज किसी न किसी जिलें से लूट और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आया है। जहां वार्ड मेंबर के घर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। लूटरे घर से अंदर से 20 लाख रुपए की संपत्ति लूट कर ले भागे हैं।
दरअसल, मोतिहारी में पिछले पांच दिनों के अंदर यह दूसरी लूट की घटना है। इस बार लूटरे के निशान पर घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार की महिला वार्ड सदस्य थी। वार्ड मेंबर के घर रात करीब 10 बजे 15 से 20 की संख्या में आए डकैताें ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान 50 हजार रुपए नगद और 20 लाख से अधिक की संपत्ति अपने साथ ले गए।
वहीं, इस घटना को लेकर वार्ड सदस्य पिंकी देवी ने बताया की पूरा परिवार खाना खा कर रात आठ बजे ही सो गया था। इसी बीच दस बजे के करीब छत पर किसी के चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह छत पर गई तो देखा कि छह से सात की संख्या में डकैत थे। इसी बीच उनलोगों में से एक ने गलत तरीके से धमकी देते हुए वार्ड मेंबर से पैसा और चेक मांगने लगा,नहीं बताने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगा। जिसके बाद वो लोग 50 हजार रुपए कैस और लाखों की संपत्ति लूट ले गए।
इधर, इस घटना की सूचना के दस मिनट के अंदर ही घोड़ासहन पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक डकैत फरार हो गए। मालूम हो कि , इससे पहले भी 21 अप्रैल को इसी गांव में जाप नेता अभिजीत सिंह के घर डकैती हुई थी। इस दौरान 20 लाख से अधिक की संपत्ति ले गए थे।