ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

ईंट भट्ठा मालिक से लूटपाट करने आया था अपराधी, लोगों ने कर दी धुनाई

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ और बेलगाम हैं इन्हें शायद पुलिस का भी डर नहीं है। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में इस बार बेखौफ अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। चंद्रह

ईंट भट्ठा मालिक से लूटपाट करने आया था अपराधी, लोगों ने कर दी धुनाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ और बेलगाम हैं इन्हें शायद पुलिस का भी डर नहीं है।  मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में इस बार बेखौफ अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। चंद्रहट्ठी इलाके में ईंट भट्ठा मालिक शिव कुमार से लूटपाट करने पहुंचे हथियारबंद अपराधियों का दाव उल्टा पड़ गया। 


जैसे ही अपराधियों ने फायरिंग की लोग गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और अपराधियों को खदेड़ दिया। लेकिन इसी दौरान एक अपराधी को पकड़ लिया जिसकी लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। बताया जाता है कि ईंट भट्ठा पर पहुंचने के बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। 


अपराधियों को लगा था कि ईंट कारोबारी डर जाएगा और चुपचाप जो कहेंगे वो करेगा लेकिन जो बातें अपराधियों ने सोचा था वो उल्टा पड़ गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोग मौके पर उमड़ गये और अपराधियों को खदेड़ डाला। इस दौरान एक बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ गया। जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 


गिरफ्तार अपराधी की पहचान कुढनी इलाका निवासी गणेश के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी निशानदेही पर पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।