ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

दिनदहाड़े आईटी मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, प्रखंड कार्यालय परिसर में कई राउंड की फायरिंग

PATNA CITY: पटना सिटी में अपराधी बेलगाम हो गये है. यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दनियांवा थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय परिसर

दिनदहाड़े आईटी मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, प्रखंड कार्यालय परिसर में कई राउंड की फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में अपराधी बेलगाम हो गये है. यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दनियांवा थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय परिसर की है। जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने आईटी मैनेजर अरविंद कुमार को दिनदहाड़े गोली मार दी।

दिनदहाड़े आईटी मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, प्रखंड कार्यालय परिसर में कई राउंड की फायरिंग

इस घटना से दनियांवा प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायल अरविंद कुमार को दनियांवा पीएचसी ले जाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया।    

दिनदहाड़े आईटी मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, प्रखंड कार्यालय परिसर में कई राउंड की फायरिंग

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हथियारबंद दो अपराधी अचानक पहुंचे और फिल्मी अंदाज में आईटी मैनेजर को गोली मारी और प्रखंड कार्यालय परिसर में कई राउंड फायरिंग की और पिस्टल लहराते हुए दोनों फरार हो गये। गोली लगने से आईटी मैनेजर अरविंद कुमार बुरी तरह से घायल हो गया।

दिनदहाड़े आईटी मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, प्रखंड कार्यालय परिसर में कई राउंड की फायरिंग

फिलहाल उनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी विनीत कुमार, फतुहां एसडीपीओ राजेश मांझी समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। प्रखंड कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में पुलिस जुटी है। 

दिनदहाड़े आईटी मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, प्रखंड कार्यालय परिसर में कई राउंड की फायरिंग

दिनदहाड़े आईटी मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, प्रखंड कार्यालय परिसर में कई राउंड की फायरिंग

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता