ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

इस दिन शुरू होगा रोहित शेट्टी का खतरों का खिलाड़ी सीजन 13, इस बार ये सेलेब्स भी होंगे शामिल

DESK : बिग बॉस के बाद अगर किसी रियालिटी शो का क्रेज दर्शकों पर सबसे अधिक है तो वो है रोहित शेट्टी के निर्देशन में चलने वाला शो खतरों के खिलाड़ी। अब इस शो का जल्द ही 13 वां एड

 इस दिन शुरू होगा रोहित शेट्टी का खतरों का खिलाड़ी सीजन 13, इस बार ये सेलेब्स भी होंगे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : बिग बॉस के बाद अगर किसी  रियालिटी शो का क्रेज दर्शकों पर सबसे अधिक है तो वो है रोहित शेट्टी के निर्देशन में चलने वाला शो खतरों के खिलाड़ी। अब इस शो का जल्द ही 13 वां एडिशन शुरू होने वाला है। इसको लेकर भाग लेने वाले सेलेब्स ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस शो में सेलेब्स अपने डर का सामना करते है।  अब कहा जा रहा है कि इस शो को लेकर प्रतियोगी मई में अर्जेंटीना के लिए रवाना होंगे। इस बार कहा जा रहा है कि नागिन स्टार शरद मल्होत्रा भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। 


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग मई महीने से शुरू हो जाएगी। जहां रोहित शेट्टी सभी खिलाड़ियों को 440 वोल्ट का झटका देंगे। वहीं टीवी पर ये शो 17 जुलाई से ऑनएयर हो सकता है। बिग बॉस खबरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शो से जुड़ी जानकारी शेयर की है। उसमें लिखा है, शो कलर्स चैनल पर 17 मार्च से शुरू होगा। ये हर शनिवार और रविवार 9:30 बजे शुरू होगा। वहीं यूएइ में रात को साढ़े 8 बजे इसे देख सकते हैं। 


बता दें कि, मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है। टेलीचक्कर.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने उन्हें नए सीजन के लिए अप्रोच किया है। अभिनेता ने शो की लगभग पुष्टि कर दी है। इससे पहले भी शरद मल्होत्रा कलर्स के साथ कई हिट शो कर चुके हैं। उन्होंने नागिन 5 में सुरभि चंदना के साथ काम किया था। प्रियंका चाहर चौधरी ने रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 13 में आने से इनकार कर दिया है।  बिग बॉस 16 से, शिव ठाकरे और अर्चना गौतम निश्चित नाम हैं। मेकर्स ने एमसी स्टेन से भी पूछा है. चर्चा में अन्य नाम हेली शाह, सिम्बा नागपाल, मोहसिन खान और एरिका फर्नांडीस हैं।