ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

इस दिन से दरभंगा और दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

DARBHANGA : केसरिया रंग की देश की पहली दो अमृत भारत ट्रेनें दरभंगा-आनंद विहार और मालदा टाउन-बेंगलुरु के बीच चलेंगी। पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को ट्रेनों को हरी झंडी दि

इस दिन से दरभंगा और दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : केसरिया रंग की देश की पहली दो अमृत भारत ट्रेनें  दरभंगा-आनंद विहार और मालदा टाउन-बेंगलुरु के बीच चलेंगी। पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली अमृत भारत का रैक कल दरभंगा स्टेशन पर पहुंचने के आसार हैं। यह नॉन एसी होगी। इसके बाबजूद इसका किराया प्रीमियम ट्रेनों से 13 से 20 फीसदी तक अधिक रह सकता है।


मिली जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन की  खास बात यह है कि अमृत भारत ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। इसी रफ्तार पर अभी राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। अमृत भारत इस ट्रेन में दो इंजन होंगे। इसकी औसत रफ्तार पुल-पुश तकनीक के चलते अन्य प्रीमियम ट्रेनों से अधिक होगी। क्योंकि राजधानी में सिर्फ एक इंजन होता है। अमृत भारत ट्रेनों का किराया अन्य ट्रेनों से 13 से 20 फीसदी अधिक हो सकता है।


मालूम हो कि, अमृत भारत ट्रेन केसरिया रंग की है। इसका इंजन वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। इंजन का रंग पूरी तरह केसरिया है। वहीं, कोच की खिड़की के ऊपर और नीचे केसरिया पट्टी होगी। अमृत भारत ट्रेनों में यात्रियों को झटके नहीं लगेंगे। यह एलएचबी तकनीक का और भी विकसित वर्जन है। रफ्तार अधिक होने से दिल्ली से दरभंगा तक का सफर एक से दो घंटे घट जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, जिस तरह देश की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत प्रीमियम ट्रेन है। वहीं, अमृत भारत आम लोगों की ट्रेन होगी। इस ट्रेन में नॉन एसी कोच लगे होंगे। इस कारण इसका किराया एसी ट्रेनों से कम होगा। अमृत भारत ट्रेन को खासकर मजदूर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।