ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

CSK की टीम को बड़ा झटका, टीम के कई स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

DESK : कोरोना काल में आईपीएल का आयोजन कराने के लिए बीसीसीआई ने सारी तरकीब अपना ली. इस के बावजूद आईपीएल मैच के शुरू होने से पहले उसे एक बड़ा झटका लगा है. खबर है कि चेन्नई सुपर

 CSK की टीम को बड़ा झटका, टीम के कई स्टाफ कोरोना पॉजिटिव
Anamika
2 मिनट

DESK :  कोरोना काल में आईपीएल का आयोजन कराने के लिए बीसीसीआई ने सारी तरकीब अपना ली. इस के बावजूद आईपीएल मैच के शुरू होने से पहले उसे एक बड़ा झटका लगा है. खबर है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कई स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के सीमित ओवरों के एक मौजूदा खिलाड़ी को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. एक साथ कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव आ जाने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम की क्वारनटीन अवधि को बढ़ाना पड़ा है. सीएसके की टीम पर कोरोना अटैक उसकी दावेदारी पर संकट पैदा कर रहा है. आईपीएल के इतिहास को देखें तो सीएसके ने तीन बार खिताब पर कब्जा किया है और 8 बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है. पिछले साल टीम ने फाइनल मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस को कड़ी चुनौती दी थी. 

पीटीआई के एक सूत्र के मुताबिक कोविड-19 के सभी पॉजिटिव जांच के नतीजे टीम के यहां पहुंचने के पहले, तीसरे और छठे दिन आए हैं. इन में से एक भारतीय टीम का गेंदबाज़ है, उसके अलावा फ्रेंचाइजी के कुछ सहयोगी सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आइ है.’  इसके साथ ही सीएसके प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी और उनकी पत्नी भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं’.

आपको बता दें कि, सीएसके की टीम 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी, एक सप्ताह के जरूरी क्वारंटाइन पीरियड को ख़त्म कर आज से टीम को प्रैक्टिस शुरु करना था. लेकिन अब कोरोना को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई की SOP के अनुसार, कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने पर उस पूरी टीम को एक हफ्ते का अतिरिक्त क्वारंटाइन पीरियड होटल में गुजरना होगा.