ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

IPL 2022 Auction : आज शुरू होगी खिलाड़ियों की नीलामी, पहली बार बिहार के खिलाड़ी भी हो रहे शामिल

DESK : आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन की आज दोपहर 12 बजे से शुरुआत होगी. शुक्रवार को 10 और नए खिलाड़ी ऑक्शन पूल में जोड़े गए हैं. इनको मिलाकर कुल 600 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. पहले

IPL 2022 Auction : आज शुरू होगी खिलाड़ियों की नीलामी, पहली बार बिहार के खिलाड़ी भी हो रहे शामिल
First Bihar
2 मिनट

DESK : आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन की आज दोपहर 12 बजे से शुरुआत होगी. शुक्रवार को 10 और नए खिलाड़ी ऑक्शन पूल में जोड़े गए हैं. इनको मिलाकर कुल 600 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. पहले 590 खिलाड़ियों पर बोली लगनी थी. यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले कुछ सालों के लिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी कोर टीमें कैसे मजबूत करती हैं. 


खास बात यह है कि इसमें बिहार के खिलाड़ी भी शामिल हो रहे हैं. ऐसा पहली बार होगा कि बिहार के भी खिलाड़ियों की यहां नीलामी होगी. इस लिस्ट में बिहार से 6 नाम शामिल हैं. क्रिकेटरों की लिस्ट में बिहार के अभिजीत साकेत, लखन राजा, प्रत्यूष सिंह, अनुनय नारायण सिंह, विपुल कृष्ण और अनुज राज का नाम भी शामिल है.


इसके अलावा जो नए 10 खिलाड़ी ऑक्शन में जोड़े गए हैं, उनमें भारत से अग्निवेश अयाची रोहन राणा, नीतीश रेड्डी, हार्दिक तमोड़े, मिहिर हिरवानी, सैराज पाटिल, मोनू सिंह शामिल हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के भी तीन अंडर-19 स्टार्स शामिल हैं। इसमें दोनों हाथ से गेंदबाजी करने वाले निवेथन राधाकृष्णन, लांस मॉरिस और एरॉन हार्डी शामिल हैं। इन सभी 10 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 20 लाख रुपये है।


किस फ्रेंचाइजी के पास कितनी राशि

  • पंजाब किंग्स : 72 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद  : 68 करोड़
  • राजस्थान रायल्स : 62 करोड़
  • लखनऊ सुपर जाएंट्स : 59 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू : 57 करोड़
  • गुजरात टाइटंस (अहमदाबाद) : 52 करोड़
  • मुंबई इंडियंस : 48 करोड़
  • चेन्नई सुपर किंग्स : 48 करोड़
  • कोलकाता नाइट राइडर्स : 48 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स : 47.5 करोड़