ब्रेकिंग
चिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेबिहार में मोटरवाहन टैक्स बढ़ा, दोपहिया वाहनों पर अब 9 से 13 फीसदी तक लगेगा कर; अधिसूचना जारीEOU का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के मामले में बैंककर्मी को झारखंड से किया गिरफ्तार, नोटबंदी के दौरान किया था बड़ा खेललालू प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने के बाद IGIMS में हुए थे भर्तीIGIMS में भर्ती लालू प्रसाद यादव की अब कैसी है तबीयत? मीसा भारती ने दिया ताजा अपडेटचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेबिहार में मोटरवाहन टैक्स बढ़ा, दोपहिया वाहनों पर अब 9 से 13 फीसदी तक लगेगा कर; अधिसूचना जारीEOU का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के मामले में बैंककर्मी को झारखंड से किया गिरफ्तार, नोटबंदी के दौरान किया था बड़ा खेललालू प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने के बाद IGIMS में हुए थे भर्तीIGIMS में भर्ती लालू प्रसाद यादव की अब कैसी है तबीयत? मीसा भारती ने दिया ताजा अपडेट

Bihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

Bihar Sports News: जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय, पटना के प्रधान लिपिक किरण कुमार झा 38 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। खेल भवन, पटना में आयोजित विदाई-सह-सम्मान समारोह में खेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद

Bihar Sports Department, Kiran Kumar Jha Retirement, Patna Sports Office, Bihar Sports News, District Sports Officer Patna, Sports Department Bihar, Kiran Kumar Jha Farewell, Bihar Government Employee
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Sports News:  जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय, पटना के प्रधान लिपिक किरण कुमार झा खेल विभाग, बिहार में लगभग 38 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में खेल भवन-सह-व्यायामशाला, पटना में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि सहायक निदेशक (क्रीड़ा), खेल विभाग, बिहार संजय कुमार ने श्री झा की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला खेल पदाधिकारी, पटना ओम प्रकाश ने कहा कि किरण कुमार झा अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और समयनिष्ठ कर्मी के रूप में जाने गए। उन्होंने विभाग के विभिन्न दायित्वों का ईमानदारी और दक्षता के साथ निर्वहन किया।

समस्तीपुर जिले के बेनी ग्राम निवासी किरण कुमार झा ने वर्ष 1988 में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में आशुटंकक-सह-लिपिक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। वर्ष 2000 में सरकार के आदेश के बाद उन्होंने तत्कालीन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग (वर्तमान खेल विभाग, बिहार) के अंतर्गत वी.पी. सिन्हा राजकीय शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, पटना में योगदान दिया। अपने 38 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कार्यालय, किशनगंज, मोइनुल हक स्टेडियम कार्यालय, पटना में प्रबंधक, जिला अधीक्षक शारीरिक शिक्षा कार्यालय, पटना तथा जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय, पटना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

विदाई-सह-सम्मान समारोह में साइ ट्रेनिंग सेंटर, पटना के प्रभारी सोमेश्वर राव चव्हाण, वरिष्ठ एनआईएस प्रशिक्षक अभिषेक कुमार, कल्याणी देवी, धीरेन्द्र पासवान, दीपक कुमार, आशीष कुमार, बैजनाथ सिंह, धीरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, सुधांशु कुमार, सूरज कुमार, रोहित कुमार, अमरूद्दीन अंसारी, अनिल कुमार सहित खेल विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।