ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

IPL 2020: 19 सितंबर को होगा आगाज, 51 दिनों का शेड्यूल तैयार

DESK : T 20 वर्ल्ड कप स्थगित हो जाने के बाद बीसीसीआई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) आयोजित करने का रास्ता खुल गया है. बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार इसे भारत के बाहर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : T 20 वर्ल्ड कप स्थगित हो जाने के बाद बीसीसीआई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) आयोजित करने का रास्ता खुल गया है. बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार इसे भारत के बाहर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित करवाया जायेगा. इसके लिए आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होने वाली है. इस बैठक में कई अहम् फैसले लिए जा सकते हैं. 

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से हुई बातचीत में कहा कि, ‘पूरी संभावना है कि आईपीएल 19 सितंबर (शनिवार) को शुरू हो और फाइनल 8 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा. इस तरह से यह 51 दिन तक चलेगा . इस तरह  यह फ्रेंचाइजी और प्रसारकों के अलावा अन्य हितधारकों के अनुकूल होगा.’

पहले इन तारीखों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा टी20 विश्व कप का शेड्यूल निर्धारित था जिसे कोरोना महामारी की वजह से स्थगित कर दिया गया. इसका लाभ लेते हुए बीसीसीआई ने इन तारीखों पर आईपीएल आयोजन करने का सोच रही है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि आईपीएल 26 सितंबर से शुरू हो सकती है, लेकिन बीसीसीआई इसे एक सप्ताह पहले शुरू करना चाहता है, ताकि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कोई असर ना पड़े. 

जैसा की आप जानते हैं पहले आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था.  भारत में कोविड-19 महामारी के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए ही इस टी20 लीग को यूएई में कराने का फैसला लिया गया है.