ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु, जानिए क्या है लास्ट डेट

PATNA : बिहार में टीचर बनने की चाहत रखने वाले छात्र - छात्राओं के लिए ये काम की खबर है। राज्य में आज से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु

इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु, जानिए क्या है लास्ट डेट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में टीचर बनने की चाहत रखने वाले छात्र - छात्राओं के लिए ये काम की खबर है। राज्य में आज से  चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु हो गया है। यह परीक्षा राज्यभर में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के तरफ से आयोजित करवाई जाती है। इस कोर्स में 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। विश्वविद्यालय द्वारा बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड में एडमिशन के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-2023 (सीइटी-इंटीग्रेटेड-बीएड) की प्रवेश परीक्षा के तहत अभ्यर्थी 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 


दरअसल,  कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राज्यपाल-सह-कुलाधिपति ने लगातार चौथी बार एलएनएमयू पर विश्वास जताया और नोडल विश्वविद्यालय नामित किया है। विश्वविद्यालय परिवार इस बार फिर से बेहतर तरीके से नामांकन की प्रक्रिया पूरी करके उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि,  चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी गयी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। वेबसाइट व आवेदन प्रपत्र सरल बनाये गये हैं, ताकि अभ्यर्थी आसानी से फॉर्म भर सके। अभ्यर्थियों https://biharcetbed-lnmu.in/ पर आवेदन कर सकते है। 


बताया जा रहा है कि, अभ्यर्थी 12 मई तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। अभ्यर्थियों को राजभवन द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 1000 रुपये, इडब्ल्यूएस, महिला, बीसी एवं इबीसी के लिए 750 रुपये और एससी एवं एसटी के लिए 500 रुपये। विलंब शुल्क के साथ 13 से 18 मई तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में हुई किसी प्रकार की त्रुटि का सुधार दिनांक 13 से 18 मई तक कर सकेंगे। 


आपको बताते चलें कि, इस परीक्षा को लेकर 22 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 27 मई है। परीक्षा दो शहरों मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में आयोजित होगी। इसको लेकर पूरे राज्य में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर अंतर्गत वसुंधरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज और शहीद प्रमोद बीएड कॉलेज मुजफ्फरपुर, बैद्यनाथ शुक्ला कॉलेज ऑफ एजुकेशन वैशाली और माता सीता सुंदर कॉलेज ऑफ एजुकेशन सीतामढ़ी चार कॉलेज हैं और प्रत्येक में 100-100 सीटों पर एडमिशन होना है।