ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: बिहार में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, महिला समेत 6 लोग घायल

Bihar Crime News: सहरसा जिले के भेलाही गांव में शटरिंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक पक्ष के महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां जिले के जलई थाना क्षेत्र के भेलाही गांव में शटरिंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के महिला समेत छह लोग लाठी-डंडे से बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 


पीड़ित जहांना परवीन ने बताया कि पूर्व से ही 12 धुर जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। घटना के दिन भी मकान में सैट्रिंग लगाया जा रहा था, तभी गांव के ही उस्मान, मकसुद, नौसाद आलम और अन्य लोग पहुंचे और सैट्रिंग तोड़ने लगे। जब विरोध किया गया तो पूरे परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। 


घटना की सूचना मिलते ही जलई थानाध्यक्ष ममता कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन पर मामला दर्जकर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता