ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

इंटर परीक्षा का गोपनीय कागजात लेकर हेड मास्टर साहेब गायब, DEO ने थाना को FIR करने का दिया आदेश

BEGUSARAI: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आदेश का उल्लंघन करना आर एम एल उच्च विद्यालय सादीपुर दियारा के प्रधानाध्यापक को महंगा पड़ गया है। आदेश उल्लंघन, इन्टरनल एसेसमेंट तथा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आदेश का उल्लंघन करना आर एम एल उच्च विद्यालय सादीपुर दियारा के प्रधानाध्यापक को महंगा पड़ गया है। आदेश उल्लंघन, इन्टरनल एसेसमेंट तथा प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित गोपनीय कागजात जमा नहीं करने को लेकर बुधवार को प्रधानाध्यापक वकील पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन साहेबपुर कमाल थाना को दिया गया है।


जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार झा ने बताया कि वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा एवं माध्यमिक माध्यमिक परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के विशेष दूत को 27 जनवरी तक उपलब्ध कराना था। लेकिन विभागीय निर्देश के बावजूद विद्यालय प्रधान द्वारा वांछित गोपनीय सामग्री उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह घोर लापरवाही, महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता और छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का घोतक है। जिसके कारण सामग्री उपलब्ध कराने वाले विद्यालय प्रधान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिया गया था।


इंटर परीक्षा का गोपनीय कागजात लेकर हेड मास्टर साहेब गायब, DEO ने थाना को FIR करने का दिया आदेश


आज बुधवार को प्रधानाध्यापक को विद्यालय जाकर खोजा गया तो लिपिक द्वारा बताया गया कि सभी अभिलेख लेकर प्राचार्य गए हैं। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापक वकील पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया है। जिससे की गोपनीय सामग्री का गलत उपयोग रोका जा सके। इस संबंध में प्रतिवेदन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेजा जा रहा है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता