ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

इंटर परीक्षा में पत्नी के फेल होने के बाद दंपति ने उठाया ऐसा कदम, हैरान रह गये परिजन

VAISHALI: इंटर परीक्षा में पत्नी के फेल होने के बाद एक दंपति ने घर में फांसी लगाने की कोशिश की। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पति को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में

इंटर परीक्षा में पत्नी के फेल होने के बाद दंपति ने उठाया ऐसा कदम, हैरान रह गये परिजन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: इंटर परीक्षा में पत्नी के फेल होने के बाद एक दंपति ने घर में फांसी लगाने की कोशिश की। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पति को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। वैशाली में इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। पति-पत्नी के इस कदम से इलाके के लोग भी हैरान हैं।


घटना वैशाली थाना क्षेत्र के खजवता की है। जहां पति-पत्नी दोनों ने एक साथ घर में ही फांसी लगा ली। बताया जाता है कि इंटर आर्ट्स की परीक्षा में पत्नी फेल गयी थी। जिसके बाद पति-पत्नी परेशान रहने लगे। दोनों ने घर में बंद होकर गले में फंदा लगा लिया और आत्महत्या की कोशिश की। जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर हालत में पति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका अंजली की लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। वही पति सुनील कुमार गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सुनील के पिता ने बताया कि इंटर रिजल्ट आने के बाद पति-पत्नी दोनों परेशान चल रहे थे। 


जिस वक्त दोनों फंदे से लटके थे उस समय घर में कोई भी नहीं था। जब घरवाले पहुंचे तो देखा की अंजली की मौत हो गयी है और सुनील की सांस चल रही है। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन सुनील को लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल गये जहां उसका इलाज चल रहा है। सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इलाके के लोग भी इस घटना से काफी हैरान है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता