1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Jul 18, 2021, 8:59:06 PM
- फ़ोटो
AURANGABAD: पुरानी सब्जी मंडी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब इंडियन बैंक की शाखा में अचानक आग लग गयी। बैंक की खिड़की से धुआं निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बैंक के कर्मचारियों की माने तो अगलगी की इस घटना में बैंक में रखे महत्वपूर्ण कागजात जलकर खाक हो गये है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।