Hindi News / news / WORLD CUP: एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और बांग्लादेश का मुकाबला आज

WORLD CUP: एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और बांग्लादेश का मुकाबला आज

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 03, 2019, 9:13:11 AM

WORLD CUP: एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और बांग्लादेश का मुकाबला आज

- फ़ोटो

DESK : आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला आज एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश से होगा. यह मैच भारत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वैसे तो भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है लेकिन अगर बांग्लादेश के खिलाफ उसे हार मिलती है तो श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारत की स्थिती करो या मरो जैसी हो जाएगी. बता दें कि एक तरफ जहां भारत पिछले मैच में इंग्लैंड से मिली हार को भुनाना चाहेगा तो वहीं बांग्लादेश की टीम किसी भी टीम का खेल बिगाड़ सकती है. संभावित टीम इंडिया- रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह. संभावित टीम बांग्लादेश- तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेट कीपर), लिटन दास, महमूदुल्लाह, शब्बीर रहमान, मोसाद्दिक हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मशरफे मोर्तजा और मुस्तफिजुर रहमान.