ब्रेकिंग
बिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुएसम्राट सरकार का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की तो लगेगा गुंडा एक्ट, कैबिनेट की बैठक में नये कानून को मिली मंजूरीBihar News: पंचायतों के परिसीमन को लेकर जारी हुआ बड़ा आदेश, पंचायती राज विभाग ने जारी की 13 बिंदुओं वाली नई गाइडलाइनमुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामोतिहारी में 86 किलो गांजा बरामद, पुलिस का ड्रग्स माफिया पर बड़ा प्रहार, एक तस्कर गिरफ्तारबिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुएसम्राट सरकार का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की तो लगेगा गुंडा एक्ट, कैबिनेट की बैठक में नये कानून को मिली मंजूरीBihar News: पंचायतों के परिसीमन को लेकर जारी हुआ बड़ा आदेश, पंचायती राज विभाग ने जारी की 13 बिंदुओं वाली नई गाइडलाइनमुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामोतिहारी में 86 किलो गांजा बरामद, पुलिस का ड्रग्स माफिया पर बड़ा प्रहार, एक तस्कर गिरफ्तार

भारत को अभी भी लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठनों से है खतरा, अमेरिकी ने पाकिस्तान को फिर लगाई फटकार

DELHI : भारत को अभी भी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों से खतरा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस बात को कबूल किया है कि लश्कर-ए-तैयबा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : भारत को अभी भी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों से खतरा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस बात को कबूल किया है कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन भारत के लिए खतरा बने हुए हैं। अमेरिका ने आतंकवाद से नहीं निपटने के लिए पाकिस्तान की आलोचना भी की है। 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान फाइनेंशियल एक्शन टास्क रिपोर्ट की तरफ से दिए गए बिंदुओं पर काम करने में असफल रहा है। विदेश मंत्रालय की तरफ से प्रकाशित कंट्री रिपोर्ट ऑन टेररिज्म 2018 के मुताबिक पाकिस्तान आतंकवाद से निपटने में फेल रहा है। अमेरिका ने इसके लिए पाक की आलोचना की है।

अमेरिका ने यह माना है कि पाकिस्तान लश्कर जैसे आतंकी संगठन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने में नाकामयाब रहा है। लश्कर की फंडिंग लगातार फल फूल रही है। अमेरिकी रिपोर्ट में फरवरी 2018 में जम्मू कश्मीर के सुंजवान में भारतीय सेना के ठिकानों पर जैश की तरफ से किए गए हमले का जिक्र किया गया है। अमेरिका ने यह माना है कि जैश और लश्कर की गतिविधियां अब तक  नियंत्रित नहीं हो पाई हैं और यह भारत के लिए खतरा बने हुए हैं।