ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

‘जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी’ I.N.D.I.A की बैठक से पहले कांग्रेस ने नीतीश से कर दी बड़ी मांग

PATNA: दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक थोड़ी देर बाद शुरू होने वाली है। बैठक से पहले ही इंडी गठबंधन में महासंग्राम छिड़ गया है। एक तरफ जहां शिवसेना और जेडीयू ने नेतृत्व का चेहरा तय

‘जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी’ I.N.D.I.A की बैठक से पहले कांग्रेस ने नीतीश से कर दी बड़ी मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक थोड़ी देर बाद शुरू होने वाली है। बैठक से पहले ही इंडी गठबंधन में महासंग्राम छिड़ गया है। एक तरफ जहां शिवसेना और जेडीयू ने नेतृत्व का चेहरा तय करने की मांग उठा दी है तो वहीं कांग्रेस ने भी बिहार में संख्या के हिसाब से सत्ता में हिस्सेदारी की मांग को उठा दिया है।


दरअसल,दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक से पहले नेतृत्व को लेकर संग्राम छिड़ गया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में नेतृत्व को लेकर सवाल उठाया तो नीतीश की पार्टी जेडीयू भी उसके समर्थन में आ गई। जेडीयू ने शिवसेना की बातों का समर्थन किया है और कहा कि कांग्रेस ने एक साल का समय बर्बाद कर दिया लेकिन अब देरी हुई तो मुश्किल हो जाएगी। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने इशारों ही इशारों में गठबंधन के संयोजक के तौर पर नीतीश का नाम तय करने की मांग कांग्रेस से कर दी है।


उधर, बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा ने भी नीतीश-तेजस्वी से बड़ी मांग कर दी है। अजीत शर्मा ने एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी का फॉर्मूला जल्द से जल्द लागू करें। उन्होंने सरकार में तीन और डिप्टी सीएम बनाने की मांग करते हुए कैबिनेट में संख्या के हिसाब से कांग्रेस को और मंत्री पद देने की मांग कर दी है।


अजीत शर्मा ने एक्स पर लिखा कि, “उम्मीद है INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी अपनी मुलाकात में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को "जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी" को लागू करने के लिए अतिपिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति एवं मुस्लिम को उपमुख्यमंत्री बनाने एवं मंत्रिमंडल में उनकी संख्या बढ़ाने को कहेंगे”।