Hindi News / news / आरा: रेप का केस वापस नहीं लिया तो दबंगो ने की पीड़ित परिवार...

आरा: रेप का केस वापस नहीं लिया तो दबंगो ने की पीड़ित परिवार के साथ मारपीट,गोलीबारी में युवक गंभीर रुप से घायल

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 15, 2019, 2:26:04 PM

आरा: रेप का केस वापस नहीं लिया तो दबंगो ने की पीड़ित परिवार के साथ मारपीट,गोलीबारी में युवक गंभीर रुप से घायल

- फ़ोटो

AARAH: बड़ी खबर आरा से जहां दो गुटों में के बीच हिंसक झड़प हुई है. इस झड़प के दौरान हुई गोलीबारी और पत्थरबाजी में एक युवक के घायल होने की खबर है. फिलहाल युवक की गंभीर हालत को देख उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. मौके पर जिले के डीएम और एसपी के साथ भारी तादाद में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. बताया जा रहा है कि यह विवाद पिछले 10 अगस्त को हुई एक मासूम के साथ रेप से जुड़ा हुआ है. घटना नगर थाना इलाके के बलबतरा गांव की है. बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष ने पीड़िता के परिवारवालों पर इस मामले को पुलिस से वापस लेने को कहा था और इसे लेकर पीड़िता के परिवार के खिलाफ दवाब बनाया जा रहा था. इसी बात को लेकर मारपीट की घटना हुई है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट