Hindi News / news / जलवायु परिवर्तन पर जागी नीतीश सरकार, सर्वदलीय बैठक कर हल निकालने की कोशिश

जलवायु परिवर्तन पर जागी नीतीश सरकार, सर्वदलीय बैठक कर हल निकालने की कोशिश

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 13, 2019, 4:42:41 PM

जलवायु परिवर्तन पर जागी नीतीश सरकार, सर्वदलीय बैठक कर हल निकालने की कोशिश

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में कहीं सुखाड़ तो कहीं बारिश से परेशान नीतीश कुमार की सरकार ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई. इस बैठक में सभी दल के नेताओं ने अपनी राय रखी साथ ही अपने सुझाव भी साझा किए. बिहार में कहीं बाढ़ तो कहीं सुखाड़ से चिंतित मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते ही राज्य में इस तरह की नौबत आ रही है. कहीं बाढ़ तो कहीं सुखाड़ से परेशान सीएम अपने अनुभवो को साझा करते हुए सीएम ने कहा कि हम सब को पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आना होगा साथ ही सबको सजग रहना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को अपने घरों के आसपास खाली पड़ी जमीनों पर ज्यादा से ज्यादा तादाद में पेड़ लगाना चाहिए. 'ज्यादा से ज्यादा लगाएं जाएं पेड़' कई जिलों में किसानों के पराली जलाने की बात पर चिंता जाहिर करते हुए सीएम ने कहा कि पता नहीं उन्हें किसने बता दिया है कि फसल के अवशेष जलाने से खेतों की उत्पादकता बढ़ती है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होता और किसानों में इस बारे में जागरुकता बढ़ानी होगी. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आग लगाने से धरती में मौजूद कई चीजें जलकर राख हो जाती हैं और इससे खेतों की उत्पादकता नहीं बढ़ती है. पटना से गणेश की रिपोर्ट