ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

आईबीपीएस ने निकाली 1167 पदों की वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

DESK : प्रोबेशनरी ऑफिसर एवं मैनेजमेंट्री ट्रेनी के कुल 1167 पदों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : प्रोबेशनरी ऑफिसर एवं मैनेजमेंट्री ट्रेनी के कुल 1167 पदों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) के ऑनलाइन अप्लीकेशन पोर्टल, ibpsonline.ibps.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन की आखरी तारीख 26 अगस्त है. वहीं, आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 3 अक्टूबर, 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को होगा. मुख्य परीक्षा 28 नवंबर को ली जाएगी  और रिजल्ट की घोषणा दिसंबर में होगी.  इंटरव्यू अगले वर्ष जनवरी-फरवरी माह में होंगे. उसके बाद चयनित उम्मीदवारों की प्रोविजनल अलॉटमेंट अप्रैल में होगा.  

👉 पूरा नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

आईबीपीएस द्वारा जारी किये गए वैकेंसी में कुल 1167 पदों में से 587 पद अनारक्षित हैं. 233 पद ओबीसी, 118 ईडब्ल्यूएस, 159 एससी और 71 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. यहां आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना जरुरी है. 21 से 30 वर्ष के उम्मीदवार (यानि जिनका जन्म 02.08.1990 से पहले और 01.08.2000 के बाद न हुआ हो) कर सकते हैं. 

ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें