ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

बिहार विधानसभा : हंगामे के बाद BJP MLA बचौल की सफाई, कहा.. जो वंदेमातरम नहीं बोलते उन पर बोला

PATNA : बीजेपी विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल के बयान पर आज बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. हरी भूषण ठाकुर के बयान पर विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरते हुए उन पर कार्रवाई की

बिहार विधानसभा : हंगामे के बाद BJP MLA बचौल की सफाई, कहा.. जो वंदेमातरम नहीं बोलते उन पर बोला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बीजेपी विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल के बयान पर आज बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. हरी भूषण ठाकुर के बयान पर विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की. दरअसल, बीजेपी विधायक ने मुसलमानों से मताधिकार का अधिकार छीन लेने की बात की थी. इसको लेकर विधानसभा में जबरदस्त बवाल देखने को मिला है.


बीजेपी विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने इसको लेकर अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मेरा बयान देश के सभी मुसलमानों के लिए नहीं था. उन्होंने कहा कि जो लोग वंदेमातरम नहीं गाते, खाते भारत का हैं और गुण गाते हैं दूसरे देश का उनके खिलाफ मैंने यह बात की थी. बचौल ने कहा कि अब्दुल कलाम आजाद, अब्दुल हमीद, बिस्मिल्लाह खान जैसे राष्ट्रभक्त मुसलमानों का मैं सम्मान करता हूं. 


बता दें कि बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई. पहले राष्ट्रगान हुआ उसके बाद प्रश्नोत्तर काल शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया. माले विधायक हंगामा करते वेल में पहुंच गये. माले विधायकों के समर्थन में राजद और कांग्रेस भी मेज पीट रहे थे. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर की सदस्य्ता ख़तम करने की मांग कर रहे हैं. इससे पहले विधानसभा परिसर में भी माले विधायकों ने इसको लेकर हंगामा किया था.


सदन के अंदर प्रश्नोत्तर काल में कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने बचौल के बयान पर बहस करने की मांग की. इस पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश राज में कोई किसी का अधिकार नहीं छीन सकता. 

टैग्स