Hindi News / news / पटना में नशीले कफ सीरप की जांच से मचा हड़कंप, छापेमारी में लाखों...

पटना में नशीले कफ सीरप की जांच से मचा हड़कंप, छापेमारी में लाखों रुपये का सीरप बरामद

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 29, 2019, 4:30:41 PM

पटना में नशीले कफ सीरप की जांच से मचा हड़कंप, छापेमारी में लाखों रुपये का सीरप बरामद

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी में बिक रहे नशीले कफ सीरप पर ड्रग विभाग की कड़ी नजर है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराध नियंत्रण विभाग के ड्रग विभाग के द्वारा एक निजी गोदाम में छापेमारी की गई है. इस छापेमारी में भारी मात्रा में नशीले कफ सीरप को टीम ने जब्त किया है. पूरी घटना पत्रकार नगर थाना इलाके के बहादुरपुर गुमटी की है. जहां एक जर्जर हालत निजी गोदाम में छपेमारी कर बड़ी मात्रा में छुपाकर रखे गए विभिन्न कंपनियों के कफ सीरप बरामद किये गए हैं. बताया जा रहा है कि अलग अलग कंपनियों के भारी मात्रा में नशीले कफ सीरप छुपाकर रखे गए थे. इस सिलसिले में किसी के भी गिरफ्तारी की खबर सामने नहीं आई है. ड्रग विभाग के अधिकारी ने बताया कि बड़े पैमाने पर नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाले कफ सीरप बेची जा रही है. छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाला प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया गया है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट