1st Bihar Published by: Updated Mar 29, 2021, 11:31:19 AM
- फ़ोटो
MUNGER: होलिका दहन के दिन मुंगेर के बड़ी हाट में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में सौ से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गयी है। इस घटना में करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना बीती रात तारापुर थाना के पास स्थित बड़ी हाट की है। जहां देखते ही देखते सौ से अधिक दुकानें जलकर राख हो गई। आग इतनी तेज थी कि इसे बुझाने के लिए करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों को लगाया गया था। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।